Jaipur Administrative Update: राजस्थान प्रशासन में एक साथ बड़ा बदलाव, 9 वरिष्ठ अफसर हुए सेवानिवृत्त
Ananya soch: Jaipur Administrative Update
अनन्य सोच। Government Officials News: राजस्थान प्रशासनिक (Rajasthan Administration) तंत्र में सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब एक साथ 9 वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त हुए. (IAS IPS Retirement News) राज्य को सेवाएं देने वाले तीन IAS अधिकारी शुभ्रा सिंह, राजेन्द्र विजय और अरुण कुमार पुरोहित ने प्रशासनिक सफर पूरा किया। वहीं IPS कैडर से संदीप चौहान और अनिल कुमार टांक ने भी विदाई ली. (RAS Officers Retirement) RAS सेवा के चार अनुभवी अधिकारी मुकेश कायतवाल, उदयभानु चारण, अशोक त्यागी और सुभाष चंद्र हेमानी भी रिटायर हुए। उनके योगदान को प्रशासन ने सराहा.