राजस्थान सिंधी अकादमी की अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में चित्रेश रिझवानी सम्मानित

राजस्थान सिंधी अकादमी की अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में चित्रेश रिझवानी सम्मानित

Ananya soch

अनन्य सोच। Rajasthan Sindhi Academy द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में आयोजित नवोदित लेखकों की अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में जयपुर के साहित्यकार चित्रेश रिझवानी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. उनकी कहानी “फैसिलो” को प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. अकादमी की ओर से उन्हें ₹3000 की नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा. (ChitreshRizwani) चित्रेश रिझवानी वर्तमान में पत्र सूचना कार्यालय में कार्यरत हैं. यह उपलब्धि न केवल उनके साहित्यिक कौशल को रेखांकित करती है, बल्कि समकालीन कहानी लेखन में सिंधी साहित्य की सशक्त उपस्थिति को भी दर्शाती है.