Rajasthan Viral Incident: पंखों वाला चोर! डेगाना के सर्राफा बाजार में कबूतर उड़ा ले गया एक लाख की सोने की चेन, मिनटों में मचा हड़कंप

Rajasthan Viral Incident: पंखों वाला चोर! डेगाना के सर्राफा बाजार में कबूतर उड़ा ले गया एक लाख की सोने की चेन, मिनटों में मचा हड़कंप

 Ananya soch: Rajasthan Viral Incident

अनन्य सोच। Gold Chain Theft: नागौर जिले (Nagaur News) के डेगाना कस्बे में गुरुवार को एक ऐसी अनोखी और हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे (Degana Sarafa Bazaar) सर्राफा बाजार को चौंका दिया. यहां एक निर्दोष दिखने वाला कबूतर अचानक ‘पंखों वाला चोर’ बन गया और ज्वेलरी दुकान से करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ गया. यह विचित्र घटना पूरे दिन बाजार और शहर में चर्चा का विषय बनी रही. 

यह घटना रामेश्वर प्लाजा स्थित एक ज्वेलरी दुकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे की है। दोपहर करीब 12 बजे कारीगर सामीन बंगाली दुकान के कमरे में लगभग 7 ग्राम वजन की सोने की चेन तैयार कर रहा था। काम के दौरान कमरे की खिड़की खुली हुई थी, जहां कुछ कबूतर आकर बैठ गए। आमतौर पर रोजमर्रा का दृश्य होने के कारण कारीगर ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. 

(Unique News India) इसी बीच जैसे ही कारीगर का ध्यान कुछ पल के लिए इधर-उधर हुआ, एक कबूतर ने तैयार सोने की चेन को चोंच में मजबूती से दबा लिया और फुर्ती से उड़ान भर ली. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कबूतर हवा में था। चेन की कीमत सोने के मौजूदा भाव के अनुसार करीब एक लाख रुपये आंकी गई है. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबूतर ने उड़ते समय चेन को इस तरह पकड़ा हुआ था कि वह उसके गले में लटकती नजर आ रही थी. कबूतर पास की छत पर जाकर आराम से बैठ गया. यह दृश्य देखकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई. ज्वेलरी व्यापारी, दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए. सभी की नजरें उस कबूतर पर टिकी थीं, जिसे अब लोग मजाक में ‘पंखों वाला चोर’ कहने लगे. 

कुछ लोगों ने छत पर चढ़कर कबूतर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कबूतर बेहद सतर्क था. जैसे ही लोग उसके करीब पहुंचे, वह फिर उड़ गया। उड़ान भरते समय उसके मुंह से सोने की चेन छूटकर पास की ही एक छत पर गिर पड़ी. इसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली। तुरंत छत पर खोजबीन शुरू की गई और कुछ ही देर में सोने की चेन सुरक्षित बरामद कर ली गई. इस तरह एक बड़ा आर्थिक नुकसान टल गया. 

इस घटना ने सर्राफा बाजार में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि सोने-चांदी के दाम पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर हैं, इसलिए वे सुरक्षा को लेकर सतर्क रहते हैं. लेकिन इतनी ऊंचाई पर रखी चेन को कबूतर द्वारा उठा ले जाना पहली बार देखने को मिला है. 

घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गई. लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे ‘प्रकृति का करिश्मा’ बता रहा है तो कोई मजाक में कह रहा है कि अब कबूतर भी ‘सोने के शिकारी’ बन गए हैं. वहीं कई लोगों ने दुकानों में जाली या सेफ्टी नेट लगाने की सलाह दी है. 

सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि बाजार में चोरी की घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन यह घटना सबसे अनोखी और चौंकाने वाली है। घटना के बाद कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है. कबूतर तो उड़कर चला गया, लेकिन यह घटना सभी के लिए एक सबक बन गई कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है.