Chaitra Amavasya fair travel: चैत्र अमावस्या मेले में यात्रियों को राहत: बरेली–भुज एक्सप्रेस का लोदीपुर बिशनपुर में अस्थायी ठहराव, दो ट्रेनों के समय में भी बदलाव

मेले के दौरान यात्रियों को विशेष सुविधा

Chaitra Amavasya fair travel: चैत्र अमावस्या मेले में यात्रियों को राहत: बरेली–भुज एक्सप्रेस का लोदीपुर बिशनपुर में अस्थायी ठहराव, दो ट्रेनों के समय में भी बदलाव

Ananya soch: Train timing change 2026

अनन्य सोच। Bareilly Bhuj Express halt: अमावस्या मेला 2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. (Chaitra Amavasya fair travel) रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली–भुज एक्सप्रेस को लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा. यह व्यवस्था विशेष रूप से मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यह ठहराव दो दिनों के लिए लागू रहेगा, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी. 

 कब और कितनी देर रुकेगी ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बरेली–भुज एक्सप्रेस तथा भुज–बरेली एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों को लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है. 

ट्रेन तारीख आगमन प्रस्थान
बरेली–भुज एक्सप्रेस 17 मार्च 08:22 AM 08:24 AM
भुज–बरेली एक्सप्रेस 17 मार्च 05:45 PM 05:47 PM
बरेली–भुज एक्सप्रेस 18 मार्च 08:22 AM 08:24 AM
भुज–बरेली एक्सप्रेस 18 मार्च 05:45 PM 05:47 PM

रेलवे का कहना है कि यह अस्थायी व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और मेले के दौरान बढ़ने वाले ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए की गई है. 

 दो ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव

इसके अलावा पश्चिम रेलवे द्वारा समयपालनता को बेहतर बनाने के लिए दो प्रमुख ट्रेनों के संचालन समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है. यह बदलाव 25 मार्च से आगामी आदेशों तक लागू रहेगा. 

ट्रेन स्टेशन नया आगमन नया प्रस्थान
नई दिल्ली–साबरमती स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस पालनपुर 05:50 AM 05:52 AM
नई दिल्ली–साबरमती स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस महेसाना 06:38 AM 06:40 AM
भगत की कोठी–चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस भीलडी 10:55 AM 11:00 AM

(North Western Railway news) रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन बदलावों से ट्रेन संचालन अधिक सुव्यवस्थित होगा और समयपालनता में सुधार आएगा.