जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी: स्पाइसजेट 5 घंटे लेट, शारजाह फ्लाइट भी अटकी
Ananya soch: Jaipur Flight Delay
अनन्य सोच। Airport News India: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब दो प्रमुख उड़ानें देरी का शिकार हो गईं। मुंबई जाने वाली SpiceJet की फ्लाइट करीब 5 घंटे लेट रही, जबकि शारजाह के लिए Air Arabia की इंटरनेशनल फ्लाइट भी तकनीकी कारणों से देरी से रवाना हुई।
स्पाइसजेट फ्लाइट: रातभर इंतजार में गुजरे पल (SpiceJet Mumbai Flight)
निर्धारित समय के अनुसार स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट को रात 1:25 बजे रवाना होना था। यात्रियों की बोर्डिंग पूरी होने के बावजूद विमान समय पर उड़ान नहीं भर सका। संचालन संबंधी कारणों के चलते लगातार देरी होती रही और यात्री एयरपोर्ट पर रातभर इंतजार करते रहे।
आखिरकार यह फ्लाइट सुबह करीब 6:15 बजे मुंबई के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान खासकर बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ी।
शारजाह फ्लाइट में तकनीकी अड़चन (Air Arabia Sharjah Flight)
वहीं, जयपुर से शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की फ्लाइट को रात 3:15 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन अंतिम तकनीकी जांच के दौरान समस्या सामने आने से उड़ान को रोक दिया गया।
तकनीकी टीम द्वारा जांच और सुधार कार्य पूरा करने के बाद ही विमान को उड़ान की अनुमति दी गई। इसके बाद फ्लाइट सुबह करीब 5:45 बजे शारजाह के लिए रवाना हुई।
यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
दोनों फ्लाइट्स में देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट और विमान के भीतर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। एयरलाइंस की ओर से कहा गया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक जांच के बाद ही उड़ानों का संचालन किया गया।