जयपुर की सीओ ऋतु शर्मा को मिलेगा ‘मैडल ऑफ मैरिट’, राज्यपाल करेंगे सम्मानित
Ananya soch: Governor Rajasthan Award
अनन्य सोच। Bharat Scout and Guide Rajasthan: राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, राज्य मुख्यालय के तत्वावधान में आगामी 11 फरवरी को राज्य प्रशिक्षण केंद्र, जगतपुरा में भव्य राज्य पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस गरिमामयी अवसर पर जयपुर जिले की (Ritu Sharma CO Guide) सीओ (गाइड) ऋतु शर्मा को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों और स्काउटिंग के प्रति दीर्घकालिक समर्पण के लिए ‘Medal of Merit Award,’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें महामहिम राज्यपाल के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा.
(Scout Guide News) ऋतु शर्मा विद्यार्थी जीवन से ही स्काउटिंग आंदोलन से गहराई से जुड़ी रही हैं। वर्ष 2006 में उन्हें राष्ट्रपति गाइड अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो उनके अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना का प्रमाण है. इसके पश्चात वर्ष 2014 में उन्होंने सीओ (CO) के पद का कार्यभार ग्रहण किया और तब से निरंतर संगठन को अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं. वर्तमान में भी वे स्काउट–गाइड गतिविधियों के विस्तार, प्रशिक्षण और सामाजिक सेवा अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.
उनकी इस उपलब्धि पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) नीता शर्मा सहित स्काउटिंग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.