नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं के लिए राहत: कई ट्रेनों का डोंगरगढ़ व इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

नवरात्रि मेले को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं के लिए राहत: कई ट्रेनों का डोंगरगढ़ व इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

Ananya soch: Jaipur Railway News

अनन्य सोच। Festival Special Trains: नवरात्रि मेले के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को देखते हुए (Indian Railways) भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का अस्थायी ठहराव निर्धारित किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार माँ बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले प्रसिद्ध नवरात्रि मेले के कारण यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। (Navratri Train Stop) इस निर्णय के तहत बिलासपुर-भगत की कोठीभगत की कोठी-बिलासपुरबिलासपुर-बीकानेर और बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवाओं को Dongargarh Station पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रभावी रहेगी, जिससे मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

 इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर भी मिलेगा ठहराव

इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुम्बई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट रेलसेवा को भी इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था 29 मार्च तक लागू रहेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से राजस्थान और आसपास के राज्यों से आने वाले यात्रियों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी और नवरात्रि मेले में पहुंचना आसान होगा। 

ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का समय

ट्रेन का नाम स्टेशन आगमन प्रस्थान अवधि
बिलासपुर – भगत की कोठी एक्सप्रेस डोंगरगढ़ 21:56 21:58 19–27 मार्च
भगत की कोठी – बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ 05:40 05:42 19–27 मार्च
बिलासपुर – बीकानेर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ 21:56 21:58 19–27 मार्च
बीकानेर – बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ 05:40 05:42 19–27 मार्च
मुम्बई सेंट्रल – जयपुर सुपरफास्ट इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी 08:39 08:40 29 मार्च तक
जयपुर – मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी 16:27 16:28 30 मार्च तक

रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह अस्थायी ठहराव नवरात्रि मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।