नीरज जैन को मिलेगा मेडल ऑफ मेरिट. राज्यपाल बागडे करेंगे सम्मानित
राज्य स्तरीय स्काउट गाइड समारोह में उल्लेखनीय सेवाओं को मिलेगा सम्मान
Ananya soch: State Level Award Ceremony
अनन्य सोच। Scout Guide Rajasthan: राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ बागडे 11 फरवरी को प्रातः 9 बजे जगतपुरा स्थित स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. समारोह की अध्यक्षता राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी करेंगे, जबकि राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य विशिष्ट अतिथि होंगे. इस अवसर पर प्रदेश स्काउट गाइड संगठन के जनसंपर्क प्रभारी एवं विभागीय मासिक पत्रिका के सहायक संपादक नीरज जैन को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राज्यपाल द्वारा मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. राज्य अवार्ड कमेटी ने उनके योगदान को देखते हुए इस सम्मान के लिए चयन किया है.