अंतिम मौका: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ी, अंबेडकर पुरस्कार के लिए आवेदन भी शुरू

अंतिम मौका: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ी, अंबेडकर पुरस्कार के लिए आवेदन भी शुरू

Ananya soch: Rajasthan Scholarship

अनन्य सोच। Student Benefits news: छात्रों और शिक्षण संस्थानों के लिए राहत भरी खबर है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की (Post Matric Scheme) उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 कर दी है। (Scholarship 2026) पहले यह तिथि 31 मार्च निर्धारित थी, लेकिन प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए इसे आगे बढ़ाया गया है।
 क्यों बढ़ाई गई अंतिम तिथि?
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने बताया कि शिक्षण संस्थानों के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता अपडेट और फीस स्ट्रक्चर अपलोड जैसे जरूरी कार्यों में समय लगने के कारण यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन को बिना किसी बाधा के पूरा कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने छात्रों और संस्थानों से अपील की है कि वे तय समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर लें। छात्रवृत्ति से जुड़ी पूरी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 अंबेडकर पुरस्कार-2026: आवेदन का सुनहरा अवसर
इसी के साथ विभाग ने (Ambedkar Award 2026) अंबेडकर पुरस्कार-2026 के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं।
राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 और जिला स्तर के लिए 5 अप्रैल 2026 तय की गई है।
यह पुरस्कार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर पर विजेताओं को अधिकतम 1 लाख रुपए, अन्य श्रेणियों में 51-51 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, जबकि जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
 कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। राज्य स्तरीय आवेदन जयपुर स्थित निदेशालय में और जिला स्तरीय आवेदन संबंधित जिला कार्यालय में जमा किए जाएंगे।  कुल मिलाकर, यह छात्रों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने का बेहतरीन मौका है।