Offline Film Trailer: राजस्थानी फिल्म ‘ऑफलाइन’ का ट्रेलर रिलीज़: निर्देशक विजय सुथार ने उजागर की कैब राइड के पीछे छिपी खतरनाक सच्चाई

अविनाश पाराशर। थ्रिल और सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म 27 मार्च 2026 को राजस्थान, नोएडा और मुंबई के सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

Offline Film Trailer: राजस्थानी फिल्म ‘ऑफलाइन’ का ट्रेलर रिलीज़: निर्देशक विजय सुथार ने उजागर की कैब राइड के पीछे छिपी खतरनाक सच्चाई

Ananya soch: Offline Film Trailer

अनन्य सोच। राजस्थानी सिनेमा में एक नए और संवेदनशील विषय को लेकर बनी फिल्म Offline का ट्रेलर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. फिल्म के लेखक, संपादक और निर्देशक Vijay Suthar हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन कैब सेवाओं से जुड़ी संभावित आपराधिक गतिविधियों और यात्रियों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को पर्दे पर लाने का प्रयास किया है. 

ट्रेलर लॉन्च के दौरान विजय सुथार ने बताया कि फिल्म की कहानी उस वास्तविक स्थिति को दर्शाती है, जब कोई कैब ड्राइवर ऐप पर बुक की गई राइड को “ऑफलाइन” करने की कोशिश करता है. ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों के सामने आने वाले संभावित खतरों और घटनाओं को फिल्म में एक सस्पेंस और थ्रिल से भरे अंदाज में प्रस्तुत किया गया है. उनके अनुसार यह फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने का भी प्रयास है. फिल्म में Javed Khan मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि प्रसिद्ध अभिनेता Sudesh Berry मुख्य विलेन के रूप में नजर आएंगे. इसके अलावा गुलशन पांडे, Neelu Vaghela, करण मान, विक्रम ओ सिंह, वैष्णवी, रिया सैनी, हीना ठाकुर, तनु राणा और ऋतु कांवट सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म की सिनेमेटोग्राफी राज आशिवाल ने संभाली है. इसके प्रोड्यूसर यूनुस अली खान और निखिल टकले हैं, जबकि मजहर अली खान एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं. फिल्म का संगीत डीजे भराली, राजा हसन और अंकिता चौहान ने तैयार किया है. असिस्टेंट डायरेक्शन टीम में चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर विक्रम ओ सिंह, सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर सचिन और थर्ड असिस्टेंट डायरेक्टर भानुश शामिल हैं. ट्रेलर रिलीज़ के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। निर्देशक विजय सुथार के अनुसार फिल्म 27 मार्च 2026 को राजस्थान के सिनेमाघरों के साथ-साथ नोएडा और मुंबई में भी रिलीज़ होगी. मजबूत कहानी और सामाजिक संदेश के कारण यह फिल्म राजस्थानी सिनेमा में नई पहचान बना सकती है.