आरजीएचएस बना और मजबूत: 3 हजार करोड़ भुगतान से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली रफ्तार, मरीजों को राहत
Ananya soch: RGHS Scheme
अनन्य सोच। Government Scheme: राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी RGHS (Rajasthan Government Health Scheme) Scheme को लगातार सुदृढ़ और मरीजों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है। CM Bhajanlal Sharma की पहल और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में योजना को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के साथ-साथ अनियमितताओं पर भी सख्ती से रोक लगाई गई है।
3 हजार करोड़ का भुगतान, सेवाओं को मिली मजबूती
चालू वित्तीय वर्ष में अब तक अस्पतालों और फार्मेसी स्टोर्स को करीब 3 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष भुगतान भी बजट उपलब्धता के अनुसार प्राथमिकता से जारी किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनी रहे।
मरीजों के हित में लगातार सुधार
(Healthcare Services) Rajasthan State Health Assurance Agency के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने बताया कि योजना को पूरी तरह मरीज हितैषी बनाने के लिए कई सुधार लागू किए गए हैं। इन सुधारों से मरीजों को बिना किसी परेशानी के उपचार और दवाइयों की सुविधा मिल रही है।
हर दिन हजारों मरीज उठा रहे लाभ
बुधवार को प्रदेशभर में लगभग 21 हजार मरीजों ने योजना के तहत इलाज प्राप्त किया। इनमें करीब 2 हजार मरीजों ने आईपीडी और डे-केयर सेवाएं लीं, जबकि 19 हजार मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। इसके अलावा, लगभग 19 हजार मरीजों ने सूचीबद्ध फार्मेसी स्टोर्स से दवाइयां प्राप्त कीं।
सेवाओं में बाधा नहीं, निरंतर सुधार जारी
एक ही दिन में करीब 39 हजार टीआईडी जनरेट होना योजना की सक्रियता को दर्शाता है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि अस्पताल और फार्मेसी बिना किसी रुकावट के सेवाएं प्रदान करें और मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
सरकार-हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय
अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल, फार्मेसी और अन्य हितधारकों के साथ समन्वय बनाकर योजना को और प्रभावी बनाया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो।
@RGHS Scheme @Rajasthan Health, @Bhajanlal Sharma @Healthcare Services @Government Scheme @CM Bhajanlal Sharma