आरआईसी में भारत रंग महोत्सव का शुभारंभ, ‘राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

आरआईसी में भारत रंग महोत्सव का शुभारंभ, ‘राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Ananya soch: Bharat Rang Mahotsav 2026

अनन्य सोच। RIC Jaipur Programme:  National School of Drama के तत्वावधान में आयोजित Bharat Rang Mahotsav का शुभारंभ शुक्रवार सायं 6 बजे Rajasthan International Centre के मुख्य सभागार में हुआ. उद्घाटन समारोह में श्री सौरभ श्रीवास्तव, शाकिर अली एवं आरआईसी के निदेशक श्री निहाल चंद गोयल उपस्थित रहे. वक्ताओं ने रंगमंच को सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और राष्ट्रीय संवाद का सशक्त माध्यम बताया.

उद्घाटन के पश्चात ‘राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ नाटक का मंचन हुआ, जिसमें Dr. Shyama Prasad Mukherjee के जीवन, विचार और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया. नाटक की शुरुआत उनके ऐतिहासिक वक्तव्य से हुई. प्रस्तुति में कोलकाता से लेकर भारत के प्रथम उद्योग मंत्री बनने तक की यात्रा, जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर मतभेद, परमिट सिस्टम का विरोध तथा भारतीय जनसंघ की स्थापना जैसे प्रसंगों को सशक्त रूप से दर्शाया गया. कार्यक्रम के अंत में कलाकारों और आयोजकों की सराहना के साथ शाम का समापन हुआ.