आरयूएचएस बनेगा ‘रिम्स’: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा वर्ल्ड क्लास अपग्रेड

आरयूएचएस बनेगा ‘रिम्स’: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा वर्ल्ड क्लास अपग्रेड

अनन्य सोच। RIMS Rajasthan Project: राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए (Chief Secretary Inspection) मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को (RUHS Hospital Jaipur) आरयूएचएस अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आरयूएचएस को एम्स की तर्ज पर ‘रिम्स’ (Rajasthan Institute of Medical Sciences) के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसे लेकर अधिकारियों को तेज गति से कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

रिम्स प्रोजेक्ट को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने विशेषज्ञों और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट किया कि रिम्स प्रदेश में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं, अनुसंधान और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा तय करेगा। उन्होंने बजट घोषणाओं के अनुरूप सभी कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने, बाधाओं को जल्द हटाने और आवश्यक स्वीकृतियां समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक-मासिक टारगेट से बढ़ेगी काम की रफ्तार

श्री श्रीनिवास ने रिम्स के विकास के लिए साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य तय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक विस्तृत कार्ययोजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से आधारभूत ढांचे, आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार किया जाए। साथ ही, संस्थान को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विकसित करने के निर्देश भी दिए, जिससे मरीजों को बेहतर और आसान स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

आरयूएचएस निरीक्षण: ओपीडी-आईसीयू का लिया जायजा (Rajasthan Medical Infrastructure) 

दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और मरीजों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हाल के समय में सुविधाओं के विस्तार के चलते यहां मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और अब कई नई विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव

बैठक में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों ने रिम्स के तकनीकी विकास को लेकर अपने सुझाव साझा किए। इसमें एम्स और अन्य मेडिकल संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

राजस्थान में स्वास्थ्य क्रांति की ओर बड़ा कदम (AIIMS Level Hospital Jaipur) 

आरयूएचएस का रिम्स में रूपांतरण न केवल सवाई मानसिंह अस्पताल पर बढ़ते दबाव को कम करेगा, बल्कि प्रदेश को एक आधुनिक, शोध-आधारित और उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र भी प्रदान करेगा।