Shibani Kashyap Live Show: हेल्थ और हेरिटेज थीम पर ‘शिम्मर मिसेज़ राजस्थान सीजन-4’ का ग्रैंड फिनाले 7 मार्च को जयपुर में
Ananya soch: Shibani Kashyap Live Show
अनन्य सोच। Womens Day Special: महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत के संगम के रूप में ‘shimmer Mrs Rajasthan Season 4’ का ग्रैंड फिनाले 7 मार्च को Birla Auditorium Jaipur में आयोजित किया जाएगा. (Women Health Awareness) हेल्थ और हेरिटेज थीम पर आधारित यह ब्यूटी पेजेंट इंटरनेशनल वुमंस डे के अवसर पर विशेष रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है, जो महिलाओं की आंतरिक और बाहरी सुंदरता दोनों को सम्मानित करेगा. एंटरप्रेन्योर वुमेन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को नारायणा हेल्थ (हेल्थकेयर पार्टनर) और न्यूट्रीऑर्ग–हेल्थ एंड वेलनेस पार्टनर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्री-सेरेमनी के दौरान मुख्य आयोजक अलका अग्रवाल ने फाइनलिस्ट्स की घोषणा की और कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की. कार्यक्रम की शुरुआत नारायणा हेल्थ की पेल्विक सर्जन व यूरोगायनेकोलॉजिस्ट डॉ. इंदिरा सरीन के हेल्थ टॉक से हुई, जिसमें महिलाओं से जुड़ी प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं, जागरूकता और नियमित जांच की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया. वहीं न्यूट्रीऑर्ग के संस्थापक करण तोमर ने आंतरिक सुंदरता, संतुलित आहार और समग्र स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया. फाइनलिस्ट्स को लाइफ कोच श्वेता चोपड़ा, न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन और मॉडल रूपी द्वारा विशेष मेंटरशिप दी जा रही है, ताकि वे आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के साथ मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकें. ग्रैंड फिनाले की शाम खास बनेगी जब प्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शिबानी कश्यप अपनी लाइव प्रस्तुति से कार्यक्रम में रंग भरेंगी और विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित करेंगी. यह आयोजन जयपुर में हेल्थ, हेरिटेज और ग्लैमर का अनूठा संगम साबित होगा.