जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी: स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट साढ़े 4 घंटे देरी से रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी: स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट साढ़े 4 घंटे देरी से रवाना

Ananya soch: Jaipur Airport News

अनन्य सोच। Airline Delay News: जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जाने वाली (SpiceJet Flight Delay) स्पाइसजेट की एक फ्लाइट मंगलवार को करीब साढ़े चार घंटे की देरी से रवाना हुई, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़. लंबे इंतजार के कारण कई यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं. जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट जयपुर से दोपहर 12:35 बजे मुंबई के लिए निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी और परिचालन कारणों के चलते इसका समय बार-बार आगे बढ़ाया गया. लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक अंततः (Mumbai Flight Update) इस फ्लाइट को शाम करीब 5:05 बजे मुंबई के लिए रवाना करने की तैयारी की गई. इस दौरान कई यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन देरी के स्पष्ट कारणों को लेकर असंतोष भी देखने को मिला. फ्लाइट के देर से उड़ान भरने के कारण उन यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई, जिनकी मुंबई से आगे कनेक्टिंग फ्लाइट या अन्य यात्रा योजनाएं तय थीं। लंबे इंतजार के चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही समय बिताना पड़ा. (Aviation India) हालांकि एयरलाइन की ओर से यात्रियों को स्थिति की जानकारी देने और व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए. विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी या परिचालन कारणों से कभी-कभी फ्लाइट में देरी हो जाती है, लेकिन ऐसी स्थिति में यात्रियों को समय पर सूचना देना बेहद जरूरी होता है.