अमृतसरी जायकों का उत्सव: ‘सुचा दा ढाबा 2.0’ में स्वाद, संस्कृति और परंपरा का संगम

अमृतसरी जायकों का उत्सव: ‘सुचा दा ढाबा 2.0’ में स्वाद, संस्कृति और परंपरा का संगम

Ananya soch: Punjabi Food Festival

अनन्य सोच। गुलाबी नगरी में (Jaipur Food Festival) इन दिनों पंजाब की सोंधी खुशबू घुलने वाली है. ( Hilton Jaipur Event)Hilton Jaipur अपने बहुप्रतीक्षित पंजाबी फूड फेस्टिवल ‘Sucha Da Dhaba 2.0’ के साथ एक बार फिर स्वादप्रेमियों को खास दावत दे रहा है. 13 से 22 फरवरी तक होटल के सिग्नेचर डाइनिंग स्पेस ऑरम में आयोजित यह उत्सव पहले संस्करण की सफलता के बाद और भी आकर्षक अंदाज़ में लौटा है. 

(Punjabi Cuisine Jaipur) यह फेस्टिवल अमृतसर के पारंपरिक ढाबों की आत्मा को जयपुर तक लेकर आया है. (Amritsar Dhaba Style Food) कुल्चालैंड, अमृतसर के सहयोग से शेफ वीपी सिंह द्वारा क्यूरेट मेन्यू में पीढ़ियों से चली आ रही रेसिपीज़ और देसी कुकिंग तकनीकों की झलक साफ नजर आती है  तंदूर की सोंधी महक, धीमी आंच पर पकी गाढ़ी ग्रेवी, चटपटे मसाले और मक्खन से लबालब व्यंजन हर कौर में पंजाब की समृद्ध पाक विरासत का अहसास कराते हैं. 

शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला के साथ यह आयोजन केवल फूड फेस्ट नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव है. ढाबा-थीम पर सजी रस्टिक सजावट, रंगीन परिवेश और आत्मीय मेहमाननवाज़ी माहौल को जीवंत बना रहे हैं. 

होटल प्रबंधन के अनुसार यह आयोजन क्षेत्रीय स्वादों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है  सीमित अवधि के इस स्वादोत्सव के लिए अग्रिम टेबल बुकिंग की जा रही है.