Jaipur Airport News: रनवे पर सांसें थमीं. पहली कोशिश में नहीं उतर सका विमान. गो-अराउंड के बाद सुरक्षित लैंडिंग
Ananya soch: Jaipur Airport News
अनन्य सोच। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार दोपहर उस समय कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया, जब मुंबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया (Air India Flight) की यात्री विमान की पहली बार में लैंडिंग नहीं हो सकी. घटना दोपहर करीब 1:10 बजे की है, जब विमान ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच किया.
सूत्रों के अनुसार, रनवे को टच डाउन करने के बाद विमान की अप्रोच अनस्टेबल हो गई, जिसके चलते पायलट ने तुरंत सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गो-अराउंड करने का निर्णय लिया. विमान दोबारा हवा में उठ गया और कुछ समय तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा. इस दौरान विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए घबराहट देखी गई.
एयरपोर्ट अधिकारियों (Aviation Safety) के मुताबिक, पायलट ने सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया.(Emergency Landing) आवश्यक तकनीकी जांच और संतुलन सामान्य होने के बाद विमान ने दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास किया.
दूसरे प्रयास में दोपहर करीब 1:21 बजे विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर पूरी तरह सुरक्षित उतार लिया गया. विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि या तकनीकी क्षति की सूचना नहीं है. एयरपोर्ट प्रशासन ने इसे एक रूटीन सेफ्टी प्रोसीजर बताया है.