रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: बेंगलुरू यार्ड अपग्रेड और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित

आंशिक रद्दीकरण और रूट डायवर्जन लागू—यात्रा से पहले शेड्यूल चेक करना जरूरी

रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: बेंगलुरू यार्ड अपग्रेड और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित

अनन्य सोच। Railway Update: देशभर में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए चल रहे तकनीकी कार्यों का असर अब यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर भी दिखने लगा है।(Indian Railways) दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा (Bangalore Station) केएसआर बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर किए जा रहे Yard Remodeling कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।(Train Diversion) इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे में Non Interlocking Work के कारण भी कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, केएसआर बेंगलुरू सिटी–जोधपुर रेलसेवा 2 अगस्त और 3 अगस्त को केएसआर बेंगलुरू सिटी से यशवंतपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं, जोधपुर–केएसआर बेंगलुरू सिटी रेलसेवा 30 जुलाई और 1 अगस्त को यशवंतपुर से केएसआर बेंगलुरू सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसके अलावा अजमेर–मैसूरू रेलसेवा 31 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी, जो अरसीकेरे, हासन और कृष्णराज नगर होते हुए मैसूरू पहुंचेगी।

दूसरी ओर, पूर्वोत्तर रेलवे के गोण्डा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी लाइन बिछाने के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भी रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान साबरमती–गोरखपुर रेलसेवा 2 जुलाई को बाराबंकी, अयोध्या छावनी और मनकापुर होते हुए संचालित की जाएगी। इसी तरह मदार–दरभंगा रेलसेवा 3 जुलाई को इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जबकि गोरखपुर–बठिंडा रेलसेवा 9 जुलाई को मनकापुर, अयोध्या छावनी और बाराबंकी के रास्ते संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। हालांकि ये बदलाव अस्थायी हैं, लेकिन इनका उद्देश्य रेल नेटवर्क को और अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक बनाना है।