राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिज़ाज: 3 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिज़ाज: 3 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

अनन्य सोच। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 25 अप्रैल से सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में अधिक दिया। इस दौरान दोपहर बाद 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

प्रभावित जिलों में बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, सीकर, नागौर, पाली और जैसलमेर सहित कई जिले शामिल हैं।

वर्तमान में प्रदेश में तापमान 42-44 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे लू जैसे हालात बने हुए हैं। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी, हालांकि धूलभरी आंधी से सावधानी जरूरी है।

किसानों के लिए यह बदलाव मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा—हल्की बारिश फायदेमंद, लेकिन तेज हवाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं। आमजन को भी दोपहर के समय सतर्क रहने, मास्क का उपयोग करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

IMD के अनुसार, मई के शुरुआत में मौसम फिर शुष्क हो सकता है और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी संभव है।