Hasya Kavi Sammelan 2026: ठहाकों, रंगों और उमंग से सजा ‘हास्य कवि सम्मेलन 2026’, होली स्नेह मिलन में उमड़ा जनसैलाब

Hasya Kavi Sammelan 2026: ठहाकों, रंगों और उमंग से सजा ‘हास्य कवि सम्मेलन 2026’, होली स्नेह मिलन में उमड़ा जनसैलाब

 Ananya soch: Holi Festival 2026

अनन्य सोच। Jaipur Cultural Event: Maheshwari Samaj Jaipur की ओर से आयोजित Hasya Kavi Sammelan 2026 एवं होली स्नेह मिलन का भव्य आयोजन 28 फरवरी 2026 को एम.पी.एस. जवाहर नगर स्थित तक्षशिला ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ. रंगों के पर्व होली से पूर्व आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने समाज बंधुओं को एकजुट कर उल्लासमय वातावरण का सृजन किया. समाज महामंत्री सीए रोहित परवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के ख्यातनाम कवियों—शशिकांत यादव, गौरव शर्मा, दीपिका माही, राजकुमार बादल, रामबाबू सिकरवार, दीपक पारीक, सपना सोनी एवं प्रहलाद चांडक—ने अपनी हास्य, व्यंग्य, गीत एवं ग़ज़ल प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध रखा. उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभागार ठहाकों और तालियों की गूंज से गूंजता रहा. समाज अध्यक्ष श्री उमेश सोनी ने अपने उद्बोधन में समाज के विकास हेतु स्थापित किए जा रहे नए आयामों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि समाज अब केवल सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सेवा, संगठन और युवा सहभागिता जैसे क्षेत्रों में भी निरंतर प्रगति कर रहा है. उन्होंने भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समाज को सशक्त एवं संगठित दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम संयोजक मनीष मोदानी ने बताया कि फागोत्सव के अंतर्गत प्रस्तुत होली गीतों और सांस्कृतिक झलकियों ने वातावरण को और अधिक रंगीन एवं आनंदमय बना दिया. मातृशक्ति और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी आयोजन का विशेष आकर्षण रही. कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों एवं समाज बंधुओं के लिए ठंडाई और अल्पाहार की व्यवस्था की गई। लगभग 1500 से अधिक लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया. कार्यक्रम का यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे देश-विदेश में रह रहे समाज बंधु भी इस सांस्कृतिक उत्सव से जुड़ सके. अंत में समाज पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया.