Gulf Flights Update: ईरान–इजरायल तनाव का असर: जयपुर से दुबई-शारजाह की कई फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

Gulf Flights Update: ईरान–इजरायल तनाव का असर: जयपुर से दुबई-शारजाह की कई फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

Ananya soch: Gulf Flights Update

अनन्य सोच। Dubai Sharjah Flights: मध्य-पूर्व में बढ़ते (Iran Israel Conflict) ईरान–इजरायल तनाव का सीधा असर अब भारत की हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है. (Jaipur International Airport) रविवार को जयपुर से खाड़ी देशों के लिए संचालित कई प्रमुख उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को असुविधा और अनिश्चितता का सामना करना पड़ा. (Middle East Crisis) अलसुबह 4:10 बजे जयपुर से शारजाह जाने वाली Air Arabia की फ्लाइट रद्द रही। इसके अलावा सुबह 8:20 बजे दुबई के लिए निर्धारित Air India Express की उड़ान भी निरस्त कर दी गई. वहीं 9:40 बजे दुबई जाने वाली SpiceJet की फ्लाइट भी संचालन नहीं कर सकी. अचानक हुए इन रद्दीकरणों से यात्री एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते रहे और कई लोगों को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं. एयरपोर्ट प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए टर्मिनल पर अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था की. प्रभावित यात्रियों के लिए पानी और जलपान उपलब्ध कराया गया। विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां टिकट रिफंड, री-शेड्यूलिंग और वैकल्पिक उड़ानों की जानकारी दी जा रही है. अधिकारियों ने व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर शिकायतों के त्वरित समाधान का प्रयास किया, जबकि एयरलाइन स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा.(Flight Cancelled) विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मध्य-पूर्व में तनाव की स्थिति लंबी खिंचती है, तो खाड़ी मार्ग की अन्य उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर ही एयरपोर्ट पहुंचे.