एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव में गूंजा परंपरा और विज्ञान का संगम, ज्योतिष को बताया समाज के लिए उपयोगी

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ में देशभर के विद्वानों ने रखे विचार, कई हस्तियां हुईं सम्मानित

एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव में गूंजा परंपरा और विज्ञान का संगम, ज्योतिष को बताया समाज के लिए उपयोगी
दिल्ली में देश के प्रथम राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ का हुआ भव्य आयोजन

अनन्य सोच। Astro Cultural Festival: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित (Jyotish Mahakumbh) एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव कॉन्क्लेव में ज्योतिष और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। (Astrology Experts) केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि ज्योतिष हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आज के दौर में वैज्ञानिक सोच के साथ अपनाने की आवश्यकता है।

(Delhi News) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने (Astrology) ज्योतिष को मानव और ब्रह्मांड के बीच गहरे संबंध का प्रतीक बताते हुए इसकी प्रासंगिकता पर बल दिया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इसे वेदों से जुड़ी प्राचीन विद्या बताते हुए समाज कल्याण में इसके सकारात्मक उपयोग की आवश्यकता जताई।

(Indian Culture) कार्यक्रम में देशभर के प्रख्यात ज्योतिषी और विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्र हुए। लाइफ डिजाइनर एवं वास्तु केंद्र के संस्थापक कुणाल कुमार ने ज्योतिष को जीवन की संभावनाओं को समझने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण बताया। राम रतन ग्रुप के चेयरमैन विजय राम रतन ने रियल एस्टेट क्षेत्र में ज्योतिष के महत्व पर प्रकाश डाला।

(Spiritual Events) इस अवसर पर जेम लैब के डायरेक्टर दविंदर सिंह, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉ. हर्षवर्धन अग्रवाल और एलन करियर इंस्टीट्यूट के ब्रजेश महेश्वरी सहित कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कॉन्क्लेव में एस्ट्रोज एआई के सीईओ प्रतीक पाण्डेय ने एआई के माध्यम से ज्योतिष के नए आयाम प्रस्तुत किए, जबकि कई वरिष्ठ ज्योतिषाचार्यों ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक प्रदीप श्रीवास्तव और फजले गुफरान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में देशभर में ऐसे आयोजन करने की घोषणा की।