इंडियन सिनेमा अवॉर्ड्स 2025 के नामांकन घोषित, हिंदी फिल्मों की उत्कृष्टता को मिला मंच
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और न्यू दिल्ली फिल्म फेस्टिवल की पहल, बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मान देने की दिशा में बड़ा कदम
अनन्य सोच। Film Industry India: Jaipur International Film Festival और New Delhi Film Festival द्वारा प्रस्तुत “सिनेमा ऑफ द ईयर- Indian Cinema Awards 2025” के आधिकारिक (Film Nominations) नामांकन घोषित कर दिए गए हैं। यह नामांकन वर्ष 2025 में रिलीज हुई (Hindi Films) हिंदी फिल्मों में से चुने गए हैं, जिनका उद्देश्य भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता को पहचान देना और सम्मानित करना है।
इस प्रतिष्ठित पहल के तहत हर वर्ष हिंदी फिल्मों के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए ज्यूरी में फिल्म इंडस्ट्री के तीन विशेषज्ञ, एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली और आयोजन समिति का एक प्रतिनिधि शामिल किया गया है।
(Bollywood Awards) इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में धुरंधर, हक, ह्यूमन्स इन द लूप, जुगनुमा, द मेहता बॉयज और मेट्रो इन डिनो जैसी फिल्मों को नामांकित किया गया है। इसके अलावा निर्देशन, अभिनय, लेखन, संगीत, छायांकन और संपादन जैसी विभिन्न श्रेणियों में भी कई प्रमुख कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को स्थान मिला है।
संस्थापक निदेशक हनु रोज के अनुसार, यह नामांकन सूची भारतीय सिनेमा की विविधता, समकालीन विषयों और रचनात्मक प्रयोगों को दर्शाती है। वहीं प्रवक्ता नितिन शर्मा ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक, पारदर्शी और उच्च मानकों पर आधारित है, जिसमें किसी भी प्रकार का बाहरी प्रभाव स्वीकार्य नहीं है।
विशेष बात यह है कि इन पुरस्कारों के लिए किसी प्रकार का भौतिक या सांस्कृतिक आयोजन नहीं किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। साथ ही, आगामी चरण में दक्षिण भारतीय सिनेमा के लिए अलग से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यह पहल उन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करने का माध्यम बन रही है, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्य से दर्शकों और समीक्षकों पर गहरी छाप छोड़ी है।