प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 11 से 14 अप्रैल तक होंगे भव्य आयोजन
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक; संविधान जागरूकता और सामाजिक न्याय पर रहेगा विशेष फोकस
अनन्य सोच। B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर (Rajasthan Government) राजस्थान में 11 से 14 अप्रैल तक चार दिवसीय राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। (Ambedkar Jayanti 2026) इन आयोजनों के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन दर्शन, सामाजिक न्याय (Social Justice India) के सिद्धांतों और भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस संबंध में सचिवालय में मुख्य सचिव V. Srinivas की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल और व्यापक आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
फुले जयंती से होगा कार्यक्रमों का आगाज
बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि 11 अप्रैल को Jyotirao Phule की जयंती के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
संविधान जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम (Constitution Awareness)
12 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर के जीवन और भारतीय संविधान पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। ‘संविधान को जानें’ विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी शुरू की जाएगी, जो 14 अप्रैल तक चलेगी।
छात्रों के लिए फिल्म प्रदर्शन और स्वच्छता अभियान (Education Programs)
13 अप्रैल को छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
समापन पर संविधान शपथ और राज्य स्तरीय समारोह
14 अप्रैल को समापन दिवस पर जयपुर स्थित भवानी निकेतन महाविद्यालय सहित सभी जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन, शपथ ग्रहण और अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इन आयोजनों में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा और स्वायत्त शासन विभाग सहित कई विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी, जिससे नई पीढ़ी को संविधान की महत्ता से जोड़ा जा सके।