राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देगा ICC, राज्यपाल का आह्वान—संसाधनों व प्रतिभा का करें बेहतर उपयोग
Ananya soch: ICC 100 Years
अनन्य सोच। Rajasthan Industry: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थान में संसाधनों और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है इनके समुचित उपयोग की, जिससे राज्य का तीव्रतम औद्योगिक विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) से इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
100 वर्षों की विरासत, विकास की नई दिशा
(ICC India) राज्यपाल एक निजी होटल में ICC के सौ वर्ष पूर्ण होने तथा नई कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 1925 में घनश्याम दास बिड़ला की पहल पर स्थापित ICC ने देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पंचवर्षीय योजनाओं के दौरान भी संगठन ने नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
निवेश और रोजगार बढ़ाने पर जोर
(Economic Development) राज्यपाल ने कहा कि उद्योगों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सुविधाएं देने से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों और सरकार के समन्वय पर बल दिया।
राजस्थान की उद्यमिता—देशभर में पहचान
उन्होंने राजस्थान की उद्यमशीलता की परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि देश के बड़े उद्योग संगठनों में राजस्थान के लोगों की मजबूत उपस्थिति है। अंग्रेजी शासन के दौरान भी यहां के उद्यमियों ने स्वदेशी उद्योगों को आगे बढ़ाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दिया।
नए क्षेत्रों में संभावनाएं
राज्यपाल Haribhau Bagde ने दुग्ध उत्पादन और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में राजस्थान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अन्य संभावनाओं को तलाशने की आवश्यकता बताई। (Investment Growth) उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास से राज्य की जीडीपी में वृद्धि होगी।
सरकार और उद्योग के बीच सेतु की भूमिका
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि ICC सरकार और उद्योगों के बीच सेतु के रूप में कार्य करता रहा है। उन्होंने डिजिटल और वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ते राजस्थान में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका की उम्मीद जताई।
नई कार्यकारिणी का संकल्प
ICC के नए अध्यक्ष जय कृष्ण जाजू ने कहा कि सरकार और उद्योग के बीच प्रभावी संवाद से विकास को गति दी जाएगी और राज्य की औद्योगिक संभावनाओं को साकार किया जाएगा।