रीको का दमदार प्रदर्शन: 21 नए औद्योगिक क्षेत्र, भूखण्ड आवंटन और विकास कार्यों में रिकॉर्ड उछाल

रीको का दमदार प्रदर्शन: 21 नए औद्योगिक क्षेत्र, भूखण्ड आवंटन और विकास कार्यों में रिकॉर्ड उछाल

अनन्य सोच। Business News: राजस्थान को औद्योगिक विकास के मानचित्र पर अग्रणी बनाने की दिशा में (Rajasthan Industry) राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार उपलब्धियां हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में रीको की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है।

(Industrial Growth) रीको ने इस वर्ष (Industrial Areas)21 नए औद्योगिक क्षेत्रों की शुरुआत की है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में शुरू किए गए 12 क्षेत्रों की तुलना में बड़ी छलांग है। यह वृद्धि राज्य में बढ़ते औद्योगिक विस्तार और निवेशकों के विश्वास को दर्शाती है।

भूखण्ड आवंटन के क्षेत्र में भी रीको ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्ष 2024-25 में 880 भूखण्डों के मुकाबले 2025-26 में 2175 भूखण्डों का आवंटन किया गया, जो उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी और औद्योगिक निवेश की रफ्तार को स्पष्ट करता है।

(Investment in Rajasthan) विकास कार्यों पर खर्च में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई है। जहां पिछले वर्ष 413 करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किए गए थे, वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 1045 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो दोगुने से भी अधिक है। इससे औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में तेजी आई है।

राजस्व प्राप्ति के मामले में भी रीको ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। भूमि आवंटन से वर्ष 2024-25 में 1513 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जबकि 2025-26 में यह बढ़कर 2526 करोड़ रुपये हो गए हैं।

भूमि अधिग्रहण के क्षेत्र में भी रीको ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2024-25 में 111 करोड़ रुपये की भूमि के मुकाबले 2025-26 में 1611 करोड़ रुपये की भूमि विभिन्न सरकारी विभागों से प्राप्त की गई है।

रीको की यह निरंतर प्रगति इस बात का प्रमाण है कि राजस्थान निवेश के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद गंतव्य बनता जा रहा है।