ईरान-इजरायल तनाव का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की फ्लाइट बुकिंग बंद, एयरपोर्ट पर NOTAM से कई उड़ानें प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय हालात का असर: खाड़ी देशों की फ्लाइट बुकिंग रोकी गई

ईरान-इजरायल तनाव का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की फ्लाइट बुकिंग बंद, एयरपोर्ट पर NOTAM से कई उड़ानें प्रभावित

Ananya soch: Jaipur Airport News

अनन्य सोच। Gulf Flights Update: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर असर दिखाई देने लगा है। राजस्थान की राजधानी स्थित Jaipur International Airport से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली कई उड़ानों की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। (International Flights Jaipur) एयरलाइंस कंपनियों ने सुरक्षा कारणों और एयरस्पेस की स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं। सोमवार को जयपुर से केवल Air Arabia की एक फ्लाइट संचालित हुई, जो तड़के सुबह 3:10 बजे शारजाह के लिए रवाना हुई। वहीं Etihad Airways ने अबूधाबी जाने वाली अपनी दो फ्लाइट्स की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी है, जबकि Air India Express ने जयपुर से दुबई के लिए उड़ान की बुकिंग रोक दी है। एयरलाइंस का कहना है कि क्षेत्रीय हालात सामान्य होने के बाद ही आगे की बुकिंग शुरू की जाएगी।1

7–23 मार्च तक NOTAM लागू, रोज 4 घंटे बंद रहेगा फ्लाइट संचालन

जयपुर एयरपोर्ट पर 17 से 23 मार्च तक NOTAM (Notice to Airmen) लागू किया गया है। इस दौरान रोजाना दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक एयरपोर्ट से किसी भी फ्लाइट का संचालन नहीं होगा।

इस कारण कई उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। कुल 6 फ्लाइट्स को रिशेड्यूल, 2 फ्लाइट्स अस्थायी रूप से रद्द और 1 फ्लाइट की फ्रिक्वेंसी घटाई गई है।

प्रभावित फ्लाइट्स और बदले समय

एयरलाइन रूट पुराना समय नया समय / स्थिति
Air India जयपुर – दिल्ली 1:30 PM 12:55 PM
Air India जयपुर – मुंबई 1:35 PM 12:45 PM
IndiGo जयपुर – सूरत 2:20 PM 12:50 PM
SpiceJet जयपुर – मुंबई 3:05 PM 9:50 PM
Air India जयपुर – दिल्ली 5:05 PM 5:40 PM
IndiGo जयपुर – नवी मुंबई 5:10 PM 5:50 PM

 अस्थायी रूप से रद्द फ्लाइट्स

  • इंडिगो जयपुर–अहमदाबाद (1:25 PM)

  • इंडिगो जयपुर–दिल्ली (1:55 PM)
    (17 से 23 मार्च तक रद्द, 24 मार्च से पुनः शुरू)

इसके अलावा इंडिगो की चंडीगढ़ फ्लाइट की आवृत्ति भी कम कर दी गई है, जो सामान्यतः सप्ताह में पाँच दिन चलती है लेकिन NOTAM अवधि में केवल एक दिन संचालित होगी।