महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बदला राजस्थान का भविष्य

 महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में बदला राजस्थान का भविष्य

 Ananya soch: Rajasthan Women Schemes

अनन्य सोच। Lado Protsahan Yojana: राजस्थान में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के लिए कई प्रभावी योजनाओं को जमीन पर उतारकर विकास की नई दिशा दी है।

 प्रमुख उपलब्धियां एक नजर में

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 11.52 लाख से अधिक गर्भवती महिलाएं लाभांवित, 553 करोड़ रुपये ट्रांसफर
मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना में 5.15 लाख लाभार्थियों को 172 करोड़ रुपये का भुगतान
लाड़ो प्रोत्साहन योजना में 6.53 लाख बालिकाओं को पहली किस्त का लाभ
नारी शक्ति उद्यम योजना में 2,991 ऋण स्वीकृत, 230.96 करोड़ रुपये वितरित
सामूहिक विवाह योजना में 7,471 लाभार्थियों को 20.42 करोड़ रुपये का अनुदान

 आंगनबाड़ी और पोषण पर खास फोकस

राज्य में 6,200 से अधिक मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किया गया है और 2,365 केंद्रों को आदर्श बनाया जा रहा है। बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए हजारों उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
साथ ही, 20,000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए गए और नंद घर मॉडल के तहत 7,273 केंद्र विकसित किए गए हैं।

 शिक्षा और नवाचार से जुड़ता बचपन

3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ‘उमंग तरंग’ और ‘किलकारी’ वर्कबुक के जरिए प्री-स्कूल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘पोषण भी-पढ़ाई भी’ अभियान के तहत 60,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

 बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के कदम

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत 33,904 जन्मोत्सव आयोजित किए गए और 2.72 लाख पौधे लगाए गए।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पन्नाधाय केंद्र और वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से लाखों महिलाओं को सहायता और परामर्श मिला है।