“LPG सप्लाई पर बड़ा अपडेट: 3-4 दिन में मिल रहा गैस सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई”
घरेलू गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं
Ananya soch: Rajasthan LPG News
अनन्य सोच। Gas Cylinder Delivery Rules: प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत की खबर है। (Sumit Godara Statement) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के 3 से 4 दिन के भीतर सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का प्रदेश की गैस आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है और आमजन अफवाहों से दूर रहें।
बिना OTP गैस डिलीवरी पर पूरी तरह रोक
मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब बिना OTP और डायरी एंट्री के गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इससे फर्जी बुकिंग और गैस डाइवर्जन पर रोक लगेगी। साथ ही डिलीवरी बॉय के लिए आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य किया गया है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
24 घंटे में सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण
सरकार ने कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण अगले 24 घंटे में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। राज्य और जिला स्तर की निगरानी समितियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं, जिससे गैस वितरण प्रणाली को मजबूत बनाया जा रहा है।
PNG कनेक्शन को मिलेगा बढ़ावा
(PNG Expansion India) सरकार ने उन क्षेत्रों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन के विस्तार पर जोर दिया है, जहां पाइपलाइन उपलब्ध है। इससे एलपीजी पर निर्भरता कम होगी और उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिलेगी।
संवेदनशील संस्थानों को प्राथमिकता
सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्नपूर्णा रसोइयों को गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों, मरीजों और जरूरतमंदों को कोई परेशानी न हो।
जयपुर में सख्त निगरानी, कालाबाजारी पर कार्रवाई
(Jaipur Gas Supply) जयपुर जिला प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और कालाबाजारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।