स्वदेशी की ताकत से भारत बनेगा आर्थिक महाशक्ति: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों को किया सम्मानित
Ananya soch: Swadeshi Movement
अनन्य सोच। मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने कहा कि स्वदेशी केवल एक आर्थिक नीति नहीं बल्कि भारत की सनातन संस्कृति और जीवनशैली का मूल आधार है. स्वदेशी की ताकत से ही भारत आत्मनिर्भर बनने के साथ दुनिया की महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. वे शुक्रवार को जयपुर के जगतपुरा में Swadeshi Jagran Manch द्वारा आयोजित (Local Entrepreneurs) उद्यमी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी और स्वावलंबन हजारों वर्षों से भारत की पहचान रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब यूरोप के देश व्यापार की तलाश में दुनिया भर में भटक रहे थे, तब भारत के मुर्शिदाबाद की मलमल, बनारस का रेशम और राजस्थान की लहरिया-बंधेज जैसे उत्पाद वैश्विक बाजारों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके थे.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में ‘Make in India’ और ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ का आह्वान देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रहा है. कोविड महामारी के दौरान भारत ने दुनिया के कई देशों को दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराकर अपनी क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान से चौथे स्थान तक पहुंच चुका है. रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष तकनीक और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भी भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे और स्थानीय उद्यमी भी Aatmanirbhar Bharat की मजबूत नींव हैं. स्थानीय उत्पादों की खरीद से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और उत्पादन श्रृंखला को मजबूती मिलती है. राज्य सरकार ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पंच गौरव कार्यक्रम भी लागू किया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि (Rajasthan Investment Summit) ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू हुए हैं, जिनमें से करीब 8 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है.