ब्रज महोत्सव में सजी फूलों की होली, ‘लाड़ली’ फिल्म ने भावनाओं से भरा रंगायन सभागार
एंटरटेनमेंट डेस्क। ब्रज संस्कृति का जीवंत उत्सव
Ananya soch: Braj Festival Jaipur
अनन्य सोच। Rajasthan Cultural Event: राजस्थान दिवस समारोह की शृंखला में Jawahar Kala Kendra के रंगायन सभागार में आयोजित ब्रज महोत्सव ने दर्शकों को ब्रजभूमि की अनूठी झलक दिखाई। ब्रज भाषा अकादमी, राजस्थान, इंडो विजन सोसायटी और जवाहर कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
फूलों की होली ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम की शुरुआत ब्रज के कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण के प्रेम को दर्शाते मनमोहक नृत्य से हुई। मंच पर जब कान्हा और राधा के संग फूलों की होली खेली गई, तो पूरा सभागार “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा। दर्शक भी इस रंगीन माहौल का हिस्सा बन गए और ब्रज की भक्ति एवं उल्लास में सराबोर हो गए।
‘लाड़ली’ फिल्म ने छुआ दिल
महोत्सव में तीतरी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ब्रज भाषा की शिक्षाप्रद फीचर फिल्म ‘लाड़ली’ (Ladli Movie) का प्रदर्शन किया गया। फिल्म ने अपनी भावनात्मक कहानी और सामाजिक संदेश के माध्यम से दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। फिल्म के कई दृश्य ऐसे रहे, जिन्होंने दर्शकों को भावुक कर दिया।
कलाकारों का सम्मान
फिल्म के इंटरवल के दौरान ब्रज भाषा अकादमी की सचिव डॉ. लता श्रीमाली और अन्य अतिथियों ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और तकनीकी टीम का सम्मान किया। अमिताभ, परी शर्मा, संगीता चौधरी, शिवराज गुर्जर, दीपक मीणा, मोहन सैन, मुस्ताक खान, विजय लक्ष्मी, जहीर शेख और संगीतकार निजाम खान को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
सांस्कृतिक संगम का अनोखा अनुभव
इस आयोजन ने ब्रज संस्कृति, लोक परंपराओं और सिनेमा के माध्यम से एक अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। नृत्य, संगीत और फिल्म के जरिए दर्शकों को एक भावनात्मक और सांस्कृतिक यात्रा का अनुभव मिला, जिसने राजस्थान दिवस समारोह को और भी खास बना दिया।