राजस्थान दिवस पर ‘ओडीओपी’ और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी का भव्य आगाज़, 120 स्टॉल पर सजे प्रदेश के अनूठे उत्पाद
Ananya soch: Jaipur Ratnam Exhibition Ratnam Exhibition
अनन्य सोच। Rajasthan Day 2026: राजस्थान दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेश में स्थानीय उत्पादों और कारीगरी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से (ODOP Rajasthan) राज्य स्तरीय ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम, जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी और उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सुरेश ओला ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के उपलक्ष्य में 14 से 19 मार्च तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा राज्य स्तर और सभी जिलों में ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
प्रदेश की कला और उत्पादों का शानदार संगम
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में राजस्थान के सभी जिलों के विशिष्ट ओडीओपी उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र, खाद्य उत्पाद, कलात्मक वस्तुएं और स्थानीय कारीगरी यहां देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों से आगंतुक इन उत्पादों को सीधे खरीद भी सकते हैं।
‘जयपुर रत्नम्’ जेम्स एंड ज्वेलरी प्रदर्शनी
(Jaipur Gems Jewellery Exhibition) जयपुर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र और राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) के सहयोग से ‘जयपुर रत्नम्’ जेम्स एंड ज्वेलरी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इसमें जयपुर जिले के ओडीओपी उत्पादों और रत्न-आभूषणों की विशेष श्रृंखला प्रदर्शित की गई है।
प्रदर्शनी की प्रमुख जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आयोजन | ओडीओपी व ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी |
| स्थान | राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर |
| अवधि | 14 मार्च – 19 मार्च |
| समय | सुबह 10 बजे – शाम 7 बजे |
| कुल स्टॉल | 120 |
| ‘जयपुर रत्नम्’ स्टॉल | 80 |
राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में ओडीओपी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इन आयोजनों में स्थानीय कारीगर अपने उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं और सीधे बिक्री के माध्यम से उन्हें बाजार उपलब्ध हो रहा है। यह पहल स्थानीय उद्योगों को मजबूती देने के साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी सशक्त बना रही है।