Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बादलों से हीटवेव से मिली राहत
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अगले दो हफ्ते सामान्य रह सकती है गर्मी, कई शहरों में तापमान में गिरावट
Ananya soch: Rajasthan Weather Update
अनन्य सोच। Western Disturbance India: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को राहत मिली.(Jaipur Weather) Jaipur सहित कई जिलों में बादल छाने और दोपहर बाद हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले दिनों चल रही हीटवेव की स्थिति में भी कमी आई है.
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले 10 से 12 दिनों के दौरान दो नए Western Disturbance सक्रिय हो सकते हैं. इनके प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इसी कारण अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में तापमान सामान्य रहने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने 14 मार्च को राज्य के 8 जिलों में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है. बादलों की मौजूदगी के कारण दिन के समय भी तेज गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई. तापमान की बात करें तो गुरुवार को सबसे अधिक गर्मी Kota में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं Barmer में लगातार 40–41 डिग्री के आसपास चल रहा तापमान घटकर 39.4 डिग्री पर आ गया. इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री, फलोदी में 38.8 डिग्री, पिलानी में 37.7 डिग्री, जैसलमेर और भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, जोधपुर और उदयपुर में 37 डिग्री, चूरू में 37.8 डिग्री तथा बारां और डूंगरपुर में 36.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. जयपुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा। वहीं Sri Ganganagar में तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री पर पहुंच गया. (Rajasthan Rain Alert) मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से प्रदेश में गर्मी का असर फिलहाल नियंत्रित रह सकता है.