Rajasthan LPG Supply: LPG को लेकर बड़ा अपडेट: मंत्री सुमित गोदारा बोले—प्रदेश में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक, जमाखोरी पर सख्त निगरानी
विजिलेंस टीमें सक्रिय, 2–3 दिन में घर तक होगी गैस डिलीवरी; उपभोक्ताओं से घबराने की नहीं, सतर्क रहने की अपील
Ananya soch: Rajasthan LPG Supply
अनन्य सोच। LPG Stock Update: राजस्थान में घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच (Sumit Godara Minister) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री Sumit Godara ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की घबराहट या जल्दबाजी की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बावजूद राज्य में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है.
(Domestic Gas Rajasthan) मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या अवैध भंडारण को रोकने के लिए सभी जिलों में विशेष विजिलेंस दल गठित कर दिए गए हैं इसके साथ ही जिला प्रशासन, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और विभागीय अधिकारी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं. जिलों से प्राप्त दैनिक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा चुकी है.
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 45 दिन बाद ही गैस बुकिंग करें. साथ ही गैस बुकिंग केवल मोबाइल एप, वेबसाइट, व्हाट्सऐप या IVRS के माध्यम से ही कराएं और एजेंसी पर जाकर बुकिंग करने से बचें
(Rajasthan Government News) मंत्री ने बताया कि गैस बुकिंग के बाद 2 से 3 दिन के भीतर उपभोक्ता के घर पर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है. सभी डिलीवरी ओटीपी आधारित प्रणाली से की जा रही है, जिससे सिलेंडर वास्तविक उपभोक्ता तक ही पहुंचे. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए एजेंसियों पर पॉइंट डिलीवरी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है. उन्होंने यह भी बताया कि सीएम Bhajanlal Sharma के निर्देशों के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल केवल शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों तक सीमित रखी गई है. किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 112, 14435 और 181 पर संपर्क कर सकते हैं.