Oscars 2026 Winners: ऑस्कर 2026 में ‘One Battle After Another’ का जलवा: Michael B. Jordan और Jessie Buckley की ऐतिहासिक जीत, हॉलीवुड की रात बनी यादगार
एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात में चमका सिनेमा का जादू
Ananya soch: Oscars 2026 Winners
अनन्य सोच। Hollywood Awards Night: 15 मार्च 2026 को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Academy Awards 2026) ने सिनेमा प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। शानदार परफॉर्मेंस, चमकदार रेड कार्पेट और ऐतिहासिक जीतों के साथ यह समारोह यादगार बन गया। (One Battle After Another Film) इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियां “One Battle After Another” ने बटोरी, जिसने कुल 6 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं “Sinners” ने 16 नामांकनों के साथ इतिहास रचते हुए 4 अवॉर्ड जीते। समारोह की मेजबानी कॉमेडियन Conan O’Brien ने की, जबकि यह कार्यक्रम ABC और Hulu पर लाइव प्रसारित हुआ। ‘One Battle After Another’ की शानदार जीता। निर्देशक Paul Thomas Anderson की फिल्म One Battle After Another ने कई प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज की। यह फिल्म लेखक Thomas Pynchon के उपन्यास Vineland पर आधारित है।
फिल्म ने Best Picture, Best Director, Best Adapted Screenplay, Best Supporting Actor, Best Film Editing और Best Casting सहित कुल छह पुरस्कार अपने नाम किए।
अभिनय श्रेणियों में दमदार प्रदर्शन
Michael B. Jordan ने फिल्म Sinners में अपने दमदार अभिनय के लिए Best Actor का ऑस्कर जीता। एलिजाह “Smoke” मूर की दोहरी भूमिका में उनका अभिनय दर्शकों को बेहद प्रभावित कर गया।Jessie Buckley को फिल्म Hamnet में एग्नेस शेक्सपियर की भूमिका के लिए Best Actress का पुरस्कार मिला।
वहीं Sean Penn ने One Battle After Another के लिए Best Supporting Actor और Amy Madigan ने Weapons के लिए Best Supporting Actress का पुरस्कार जीता।
तकनीकी श्रेणियों में भी रिकॉर्ड
टेक्निकल कैटेगरी में Frankenstein ने तीन बड़े अवॉर्ड जीते – Best Production Design, Best Costume Design और Best Makeup & Hairstyling।
इसके अलावा
-
F1 ने Best Sound
-
Avatar: Fire and Ash ने Best Visual Effects
-
K-Pop Demon Hunters ने Best Animated Feature और Best Original Song
-
नॉर्वे की फिल्म Sentimental Value ने Best International Feature का पुरस्कार जीता।
-
ऑस्कर 2026 – प्रमुख विजेता
| श्रेणी | विजेता | फिल्म |
|---|---|---|
| Best Picture | One Battle After Another | Paul Thomas Anderson |
| Best Actor | Michael B. Jordan | Sinners |
| Best Actress | Jessie Buckley | Hamnet |
| Best Supporting Actor | Sean Penn | One Battle After Another |
| Best Supporting Actress | Amy Madigan | Weapons |