19 जिलों में ‘महाऑपरेशन’: गैंगस्टरों की कमर टूटी, 214 गिरफ्तार — राजस्थान पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से अपराध जगत में हड़कंप

19 जिलों में ‘महाऑपरेशन’: गैंगस्टरों की कमर टूटी, 214 गिरफ्तार — राजस्थान पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से अपराध जगत में हड़कंप

Ananya soch: NDPS Raid Rajasthan

अनन्य सोच। Gangster Arrest News: भयमुक्त राजस्थान के लक्ष्य को साधते हुए राजस्थान पुलिस ने 19 जिलों में संगठित अपराध के नेटवर्क पर एक साथ सर्जिकल स्ट्राइक की. (Rajasthan Police Action) 2 मार्च अलसुबह चली इस व्यापक घेराबंदी का फोकस अवैध हथियार, रंगदारी और गैंगवार में लिप्त गिरोहों की जड़ों को खत्म करना रहा. (Organized Crime Rajasthan) अभियान में 1,276 अपराधी चिन्हित किए गए—जिनमें रोहित गोदारा व लॉरेंस गैंग से जुड़े 383, स्थानीय गैंग के 534 और अन्य 359 इनामी/वांछित शामिल थे. सघन दबिश के बाद 214 अपराधी गिरफ्तार हुए (11 इनामी, 157 वारंटी, 46 अन्य वांछित). (Illegal Arms Seizure) कार्रवाई के दौरान आर्म्स एक्ट के 30 प्रकरण दर्ज कर 17 पिस्टल, 3 देशी कट्टे, 14 कारतूस, 6 चाकू व 6 छुरे जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के 34 मामलों में 1.166 किलो हेरोइन, 14.792 किलो गांजा, 26.08 किलो डोडा पोस्त समेत बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई. झुंझुनू में 8,153 अफीम पौधे नष्ट किए गए। 32 वाहन व 19 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए. हनुमानगढ़ में बंबीहा गैंग के दो गुर्गे 11 पिस्टल व 22 मैगजीन सहित पकड़े गए। चूरू में हार्डकोर अपराधी के ठिकाने से अवैध शराब, बैंक दस्तावेज व ₹5.30 लाख नकद बरामद हुए. 428 गैंग सदस्यों के डोजियर तैयार कर भविष्य की कार्रवाई के लिए मजबूत खाका तैयार किया गया. 

 ऑपरेशन का आंकड़ा

श्रेणी विवरण
कुल चिन्हित अपराधी 1,276
कुल गिरफ्तार 214
इनामी गिरफ्तार 11
वारंटी गिरफ्तार 157
आर्म्स एक्ट प्रकरण 30
एनडीपीएस प्रकरण 34
अफीम पौधे जब्त 8,153