वी. श्रीनिवास का ताबड़तोड़ दौरा: कोटा से उदयपुर तक विकास, स्वास्थ्य और खनन सुधारों पर बड़ा फोकस
Ananya soch: Rajasthan Chief Secretary Visit
अनन्य सोच। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का शनिवार का दौरा प्रशासनिक सक्रियता और विकास के विजन का बड़ा संदेश लेकर आया। कोटा, चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा और उदयपुर तक फैले इस दौरे में उन्होंने प्रशासनिक समीक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, खनन सुधारों और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। हर पड़ाव पर उनका फोकस स्पष्ट रहा—“बेहतर गवर्नेंस, मजबूत सिस्टम और जनहित सर्वोपरि”।
कोटा में भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों से अहम संवाद
(V Srinivas Kota Tour) कोटा पहुंचने पर मुख्य सचिव का सर्किट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, आईजी राजेंद्र गोयल, कलेक्टर पीयूष समारिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अगवानी की। इस दौरान वासुदेव देवनानी भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श में क्षेत्रीय विकास, प्रशासनिक समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
आस्था का स्पर्श: सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन
दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस आध्यात्मिक पड़ाव ने उनके दौरे को भावनात्मक आयाम भी दिया।
निंबाहेड़ा में यादें ताजा: 35 साल पुराने सफर को किया याद
निंबाहेड़ा में मुख्य सचिव का दौरा विशेष रहा, क्योंकि यहीं से उन्होंने 35 वर्ष पहले अपनी प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की थी। पुराने सहयोगियों ने साफा और माल्यार्पण से उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्रीनिवास ने कहा कि “निंबाहेड़ा में विकास की अपार संभावनाएं हैं” और बीते वर्षों में हुए बदलावों पर संतोष जताया।
उदयपुर में हेल्थ सेक्टर पर फोकस: मेडिकल कॉलेज में सुधारों की दिशा तय
(Udaipur Medical College News) उदयपुर प्रवास के दौरान मुख्य सचिव ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और ट्रॉमा यूनिट का दौरा करते हुए उन्होंने मरीजों और परिजनों से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया।
फैकल्टी मीटिंग में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चिकित्सा शिक्षा में गुणवत्ता, रिसर्च और डिजिटल गवर्नेंस को प्राथमिकता दी जाए। “डीन रिसर्च” नियुक्त करने, इंडेक्स जर्नल्स में प्रकाशन बढ़ाने और पीजी सीटों में वृद्धि जैसे सुझावों पर जोर दिया गया। साथ ही, बेहतर नर्सिंग केयर और सायंकालीन ओपीडी शुरू करने के प्रस्ताव की सराहना की।
खनन सेक्टर में बड़ा विजन: सुधारों का रोडमैप तैयार करने के निर्देश
(Mining Reforms Rajasthan) मुख्य सचिव ने आरएसएमएमएल मुख्यालय का निरीक्षण कर खनन क्षेत्र में सुधारों की दिशा तय की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नवाचार और नीतिगत सुधारों के जरिए राजस्व बढ़ाने के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि “खनन सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं, जरूरत है उन्हें सही दिशा देने की।”
आईआईएम उदयपुर में युवाओं से संवाद: विकसित भारत का विजन
(IIM Udaipur Visit) मुख्य सचिव ने इस दौरान आईआईएम उदयपुर में युवाओं से संवाद किया।