पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया सीधा संवाद

संवाद में पत्रकार कल्याण पर जोर

पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया सीधा संवाद

Ananya soch: Rajasthan media dialogue

अनन्य सोच। Journalist welfare Rajasthan: मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और वे जनता तथा सरकार के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बनते हैं. (Rajasthan government budget) उन्होंने कहा कि मीडिया की निष्पक्षता और जिम्मेदारी लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाती है. मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ जनहित की खबरों को समाज तक पहुंचाते हैं. सूचना के इस युग में मीडिया की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है. 

बिजली-पानी और रोजगार पर सरकार का फोकस

(Bhajanlal Sharma statement) मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार “विकसित राजस्थान 2047” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है. प्रदेश में पानी की उपलब्धता के लिए रामजल सेतु लिंक, देवास परियोजना, यमुना जल समझौता, आईजीएनपी, गंगनहर और माही जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजस्थान के 22 जिलों में दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और वर्ष 2027 तक सभी जिलों में दिन में बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है. 

युवाओं को रोजगार देने की दिशा में पहल

(Rajasthan CM news) मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है. सरकारी क्षेत्र में 4 लाख और निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है. अब तक 1.25 लाख नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.33 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं और एक लाख से अधिक पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है. 

 पत्रकारों ने बजट घोषणाओं पर जताया आभार

इस अवसर पर पत्रकारों ने बजट में पत्रकार कल्याण के लिए किए गए निर्णयों पर मुख्यमंत्री का आभार जताया. वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि 15 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने और जयपुर में आवासीय योजना की घोषणा का स्वागत किया गया.