Rajasthan cyber alert: ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर जाल: राजस्थान पुलिस की चेतावनी, फर्जी लिंक से मोबाइल हो सकता है हैक

फर्जी ई-चालान मैसेज से सावधान

Rajasthan cyber alert: ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर जाल: राजस्थान पुलिस की चेतावनी, फर्जी लिंक से मोबाइल हो सकता है हैक

Ananya soch: Rajasthan cyber alert

अनन्य सोच। Online fraud warning India:  Rajasthan Police की साइबर क्राइम शाखा ने वाहन चालकों को ई-चालान के नाम पर बढ़ रही ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की एडवाइजरी जारी की है. (Fake e challan scam) पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी फर्जी एसएमएस, ई-मेल और लिंक भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. साइबर शाखा के उपमहानिरीक्षक Vikas Sharma ने बताया कि ठग “Pending E-Challan” या “Vehicle Verification” के नाम पर मैसेज भेजते हैं, जिनमें दिए गए लिंक फर्जी वेबसाइट पर ले जाते हैं. 

 APK फाइल से मोबाइल हैक करने का खतरा

इन लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड हो सकती है. इसके जरिए मालवेयर, कॉल फॉरवर्डिंग या फिशिंग तकनीक से बैंक डिटेल, ओटीपी और अन्य निजी जानकारी चुरा ली जाती है. 

 कैसे रहें सुरक्षित (Rajasthan police advisory) 

पुलिस ने नागरिकों को कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां अपनाने की सलाह दी है. 

  • ई-चालान की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जांचें

  • “Pending Challan” वाले संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें

  • “Vehicle Info Update” या “RC Verify” जैसे लिंक न खोलें

  • किसी अनजान ऐप या APK फाइल को डाउनलोड न करें

  • ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक जानकारी किसी से साझा न करें

 ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

(Cyber crime awareness India) यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकता है.