Organ Donation Rajasthan: राजस्थान में अंगदान–प्रत्यारोपण होगा पूरी तरह ऑनलाइन, लाइव पोर्टल से जुड़े सभी अस्पताल
Ananya soch: Organ Donation Rajasthan
अनन्य सोच। Health Reforms: प्रदेश में अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण सेवाओं को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने निर्देश दिए कि नव विकसित Live Portal के माध्यम से अंगदान और प्रत्यारोपण से जुड़े सभी अस्पतालों को जोड़ा जाएगा. (Healthcare Transparency) इससे पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग, डाटा उपलब्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी.
Gayatri Rathore विजिलेंस सिस्टम को मजबूत करने, निदेशालय स्तर पर गठित प्रकोष्ठ को सुदृढ़ बनाने और अस्पतालों में एसओपी के पालन की नियमित निगरानी के निर्देश दिए. मेडिकल कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर से लेकर सीएचसी स्तर तक स्वास्थ्यकर्मियों व एम्बुलेंस स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा.
साथ ही, जनसुनवाई, 181 हेल्पलाइन और संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए बेहतर सर्विस डिलीवरी और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए.