Metro Service Advisory: धुलण्डी पर आंशिक बंद रहेगी जयपुर मेट्रो सेवा, दोपहर 2:10 बजे से फिर दौड़ेंगी ट्रेनें
Ananya soch: Metro Service Advisory
अनन्य सोच। होली के दूसरे दिन धुलण्डी (3 मार्च) पर जयपुर मेट्रो की यात्री सेवाएं आंशिक रूप से बंद रहेंगी. (Jaipur Metro Timing) निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार सुबह 5:20 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मेट्रो ट्रेन संचालन स्थगित रहेगा. इसके बाद दोपहर 2:10 बजे से रात्रि 10:21 बजे तक मेट्रो सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जाएंगी. (Holi 2026 Jaipur) मेट्रो प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मेट्रो परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में रंग-गुलाल न डालें और हुड़दंग से बचें. यात्रियों के लिए गुलाल, रंग, पानी से भरी पिचकारियां, गुब्बारे और बोतलें ले जाना प्रतिबंधित रहेगा. रंग से सने कपड़ों में प्रवेश करने पर भी रोक रहेगी ताकि परिसर और ट्रेनें स्वच्छ बनी रहें. नशे की हालत में मेट्रो परिसर में प्रवेश वर्जित है. मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एवं मेन्टीनेन्स) एक्ट, 2002 के तहत मेट्रो संपत्ति को गंदा करने या नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है. मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने जयपुरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यात्री 3 मार्च को आंशिक बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके.