North Western Railway Update: तकनीकी कार्य से जयपुर–पुणे ट्रेन 3 घंटे देरी से चलेगी, होली पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

North Western Railway Update: तकनीकी कार्य से जयपुर–पुणे ट्रेन 3 घंटे देरी से चलेगी, होली पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

Ananya soch: North Western Railway Update

अनन्य सोच। Mumbai Central Bhiwani Special: यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि तकनीकी कार्य के चलते (Jaipur Pune Rail News) जयपुर–पुणे रेलसेवा अस्थायी रूप से रीशड्यूल रहेगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार मुम्बई मंडल के दिवा–वसई रोड रेलखंड के खारबाव स्टेशन पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है. इसके कारण 21 फरवरी को जयपुर से प्रस्थान करने वाली जयपुर–पुणे ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. 

(Holi Special Trains 2026 )इधर, होली पर्व के मद्देनज़र बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार मुंबई सेंट्रल–भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की अवधि मुंबई सेंट्रल से 3 मार्च से 27 मार्च तक तथा भिवानी से 4 मार्च से 28 मार्च तक बढ़ाई गई है. (Bandra Terminus Train Extension) वहीं, बांद्रा टर्मिनस–भिवानी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन बांद्रा टर्मिनस से 4 मार्च से 25 मार्च तक एवं भिवानी से 5 मार्च से 26 मार्च तक जारी रहेगा. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके. यात्रियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और हेल्पलाइन के माध्यम से समय-समय पर अपडेट लेते रहने की सलाह दी गई है.