राजस्थान में राहत की खबर: LPG, पेट्रोल-डीजल और उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से दूर रहने की अपील

राजस्थान में राहत की खबर: LPG, पेट्रोल-डीजल और उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से दूर रहने की अपील

अनन्य सोच। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट की। (Rajasthan LPG Stock) बैठक में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक और वैकल्पिक ईंधन की आपूर्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं (Petrol Diesel Supply) 

मुख्य सचिव ने साफ कहा कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आमजन को किसी भी तरह की अफवाहों से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए आमजन को राहत देने के निर्देश दिए।

कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सख्ती

बैठक में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, डाइवर्जन और अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण और भ्रामक खबरों पर रोक लगाने पर भी जोर दिया गया।

PNG कनेक्शन और वैकल्पिक ईंधन पर फोकस (PNG Connection Expansion) 

मुख्य सचिव ने गैस कंपनियों को निर्देश दिए कि जहां पीएनजी पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां प्राथमिकता से कनेक्शन दिए जाएं। औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में पीएनजी को बढ़ावा देने के साथ गोबरधन योजना और बायोगैस प्लांट्स को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

किसानों के लिए राहत: उर्वरकों की कोई कमी नहीं (Fertilizer Availability) 

कृषि विभाग ने बताया कि प्रदेश में यूरिया, डीएपी सहित सभी उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और बायो उर्वरकों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

ईवी चार्जिंग और अक्षय ऊर्जा पर जोर (EV Charging Rajasthan) 

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 591 नए चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जाएंगे। साथ ही पीएम कुसुम योजना के तहत 10,000 मेगावाट क्षमता को स्वीकृति दी जा चुकी है, जिससे अक्षय ऊर्जा को मजबूती मिलेगी।