महावीर जयंती पर मुख्यमंत्री-राज्यपाल का संदेश: सत्य, अहिंसा और करुणा से बनेगा समरस समाज
अनन्य सोच। Mahavir Jayanti 2026: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती (31 मार्च) के अवसर पर प्रदेश में आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल है। इस अवसर पर (Jain Festival) भजनलाल शर्मा और हरिभाऊ बागडे ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
(Rajasthan CM Message) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह के सिद्धांत केवल आध्यात्मिक मूल्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वर्तमान समय में भी एक बेहतर और शांतिपूर्ण समाज की नींव रखते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर मानवता की सेवा और सभी प्राणियों के प्रति करुणा का भाव विकसित करें।
वहीं राज्यपाल हरिभाऊ बागडे (Governor Haribhau Bagde) ने भी अपने संदेश में भगवान महावीर के जीवन और उनके सिद्धांतों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रेम, दया और करुणा का मार्ग ही समाज को एकजुट करता है और समरसता की भावना को मजबूत बनाता है। राज्यपाल ने लोगों से अपील की कि वे भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलकर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान दें। महावीर जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और मानवीय मूल्यों को पुनर्जीवित करने का अवसर भी है। इस दिन लोग संयम, सेवा और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान महावीर के सिद्धांतों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।