नोखा में खाद्य मंत्री का भव्य स्वागत, हजारों लाभार्थियों को मिले खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र
सुमित गोदारा बोले— “नोखा मेरा ननिहाल”, गिव अप अभियान से 81 लाख पात्र लोगों को मिला लाभ
अनन्य सोच। Public Welfare Schemes: बीकानेर जिले के नोखा (Nokha Bikaner) में (National Food Security Scheme) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां हजारों लोगों ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री Sumit Godara का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने नए लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र वितरित किए और उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लाभार्थियों ने योजना से जुड़ने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और Rajasthan Government का आभार व्यक्त किया। संबोधन में गोदारा ने कहा कि नोखा उनका ननिहाल है और वे यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा साथ रहेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
गोदारा ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (Food Security) अधिनियम के तहत प्रदेश के 4.46 करोड़ लोगों को लाभ मिल सकता है। समीक्षा में कुछ अपात्र लोगों के शामिल होने पर सरकार ने 1 नवंबर 2024 से “Give Up Campaign” शुरू किया। इसके परिणामस्वरूप 55 लाख लोगों ने स्वेच्छा से योजना छोड़ी और 27 लाख ने ई-केवाईसी नहीं करवाई, जिससे 82 लाख पात्र लोगों के लिए रास्ता खुला।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2025 से पोर्टल शुरू होने के बाद अब तक 81 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ा जा चुका है। बीकानेर में 2.73 लाख लोगों ने लाभ छोड़ा और 1.70 लाख नए लोगों को जोड़ा गया। वहीं नोखा में 54 हजार लोगों के छोड़ने पर 25 हजार नए लाभार्थी जुड़े।
योजना के तहत लाभार्थियों को गेहूं के साथ एलपीजी, आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat) के अंतर्गत मुफ्त इलाज और 5 लाख रुपये तक का बीमा भी मिल रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। रासीसर से नोखा तक मंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया, जहां ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से उनका अभिनंदन हुआ।