“साड़ी में सजीं, आत्मविश्वास से भरीं: महिलाओं का जयपुर नाइट आउट बना सुरक्षा और साहस की नई मिसाल”

“Stuck on My Pallu” समूह की पहल—आधी रात हेरिटेज ट्रिप के जरिए दिया सुरक्षित शहर और महिला सशक्तिकरण का संदेश

“साड़ी में सजीं, आत्मविश्वास से भरीं: महिलाओं का जयपुर नाइट आउट बना सुरक्षा और साहस की नई मिसाल”

अनन्य सोच। शहर में महिला सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायक पहल सामने आई, जब “Stuck on My Pallu” समूह की महिलाओं ने देर रात एक अनोखी नाइट आउट ट्रिप का आयोजन किया। इस पहल की मेजबानी समूह की फाउंडर ममता मोट (इन्वोग नारी) ने की, जिसमें महिलाओं ने आत्मविश्वास और एकजुटता का शानदार उदाहरण पेश किया। 

हेरिटेज ट्रिप में दिखा आत्मविश्वास

रात करीब 12:30 बजे यात्रा की शुरुआत पत्रिका गेट से हुई। इसके बाद समूह आमेर किला और मावठा झील पहुंचा और फिर जल महल होते हुए सुबह 3 बजे हवा महल पर ट्रिप का समापन हुआ। पूरी यात्रा के दौरान पुलिस की मौजूदगी ने सुरक्षा का भरोसा और मजबूत किया। 

साड़ी में नाइट आउट बना खास अनुभव

इस ट्रिप की खास बात यह रही कि सभी महिलाएं साड़ी पहनकर इसमें शामिल हुईं। पारंपरिक पहनावे के साथ देर रात शहर के हेरिटेज स्थलों का भ्रमण करना प्रतिभागियों के लिए एक यादगार और अनूठा अनुभव रहा। 

महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश

समूह की महिलाओं का कहना है कि यह पहल इस बात का संदेश देती है कि सही व्यवस्था और सतर्कता के साथ महिलाएं रात में भी सुरक्षित रूप से शहर में घूम सकती हैं। यह नाइट आउट महिलाओं के आत्मविश्वास और जयपुर की सुरक्षा व्यवस्था दोनों को दर्शाता है।

इस ट्रिप में रीमा कोठारी, संध्या, पुनीत कौर, हर्षिता, अंकिता, निशा, मंज़री, डॉ. ऋचा और प्रगति सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।