बहरोड़ में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट पर ₹1 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया पकड़ा

बहरोड़ में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट पर ₹1 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया पकड़ा

Ananya soch: Alwar RTO Action

अनन्य सोच। Construction Equipment Tax: परिवहन विभाग  (Rajasthan Transport Department) ने अलवर जिले के (Behror Checking) बहरोड़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, जिसमें टैक्स चोरी के मामलों का खुलासा हुआ. अलवर आरटीओ खीन्द्र जोशी के नेतृत्व में काठूवास स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो में विशेष जांच की गई. चेकिंग के दौरान 9 कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट पर कार्रवाई की गई, जिनमें कुछ विदेशी श्रेणी के भारी उपकरण भी शामिल थे. (Tax Recovery Case) जांच में सामने आया कि इन मशीनों पर टैक्स और प्रशमन राशि मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया है. विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन सभी वाहनों को डिपो के सुपरवाइजर को सुपुर्द किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि बकाया टैक्स जमा होने तक किसी भी वाहन का संचालन नहीं किया जाएगा. अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने काठूवास क्षेत्र में एक निजी बस को भी जब्त किया. यह बस बिना टैक्स जमा कराए और बिना एआईटीपी (All India Tourist Permit) के खाटूश्यामजी की ओर जा रही थी. प्रारंभिक जांच में इस बस से करीब 5 लाख रुपये से अधिक की प्रशमन राशि मिलने की संभावना जताई गई है. इस विशेष चेकिंग अभियान में डीटीओ सविता भारद्वाज, परिवहन निरीक्षक मनोज शर्मारविन्द्र भाटी और रवि दत्त शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी शामिल रहे. परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि टैक्स चोरी और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आगे भी इसी तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि राजस्व की हानि रोकी जा सके और परिवहन व्यवस्था को नियमों के अनुरूप संचालित किया जा सके.