आगरा रोड सूर्य सिटी में लेपर्ड की दस्तक से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ मूवमेंट

आगरा रोड सूर्य सिटी में लेपर्ड की दस्तक से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ मूवमेंट

Ananya soch: CCTV Leopard Video

अनन्य सोच। Leopard in Jaipur: आगरा रोड स्थित Surya City Agra Road में देर रात एक लेपर्ड की मौजूदगी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. लेपर्ड का मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई. फुटेज में लेपर्ड एक कुत्ते की ओर शिकार की नीयत से बढ़ता दिखाई देता है, लेकिन खतरा भांपते ही कुत्ते के तेज भौंकने से वह सतर्क हो गया और पीछे हट गया. 

घटना की सूचना मिलते ही (Rajasthan Forest Department) विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि तलाशी के दौरान लेपर्ड दिखाई नहीं दिया। वन विभाग के रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार संभावना है कि लेपर्ड जंगल की ओर लौट गया हो. उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की. 

(Wildlife News) वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की जा रही है. स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. नागरिकों से कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. 

पुरा वीडियो देखने के लिए अनन्य सोच के इंस्टा पेज पर करे विजिट. नीचे दे रखी है इंस्टा लिंक ????

https://www.instagram.com/reel/DUe6QLuE7Bt/?igsh=YjJyc3d3ZWhqcHZvhttps://www.instagram.com/reel/DUe6QLuE7Bt/?igsh=YjJyc3d3ZWhqcHZv