Fixed Deposit Interest Rate 2026: जियोफाइनेंस ऐप पर मल्टी-बैंक FD लॉन्च: अब 8.15% तक ब्याज, निवेश पूरी तरह डिजिटल

Fixed Deposit Interest Rate 2026: जियोफाइनेंस ऐप पर मल्टी-बैंक FD लॉन्च: अब 8.15% तक ब्याज, निवेश पूरी तरह डिजिटल

Ananya soch: Fixed Deposit Interest Rate 2026

अनन्य सोच। Digital FD Booking: जियोफाइनेंस ऐप (JioFinance App FD) ने निवेशकों के लिए बड़ी सुविधा शुरू करते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर कई बैंकों और (NBFC FD Investment) NBFC की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सेवाएं लॉन्च की हैं। अब यूजर्स अलग-अलग वेबसाइट या शाखाओं पर जाने की बजाय एक ही ऐप पर विभिन्न संस्थानों की FD दरों की तुलना कर सीधे निवेश कर सकेंगे. 

(Multi Bank FD Platform) ऐप पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय SFB, उत्कर्ष SFB, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस और महिंद्रा फाइनेंस सहित कई संस्थानों की FD उपलब्ध हैं। जियोफाइनेंस ऐप पर 8.15% सालाना तक ब्याज का विकल्प दिया जा रहा है।

पूरी प्रक्रिया एंड-टू-एंड डिजिटल है, जिससे कुछ ही मिनटों में FD बुक की जा सकती है। एकीकृत डैशबोर्ड के जरिए निवेशक रिटर्न, मैच्योरिटी डेट और रिन्यूअल रिमाइंडर आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।

कंपनी के CEO सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि ऐप निवेश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाता है, ताकि यूजर्स अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकें।