शाही अंदाज़ में जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’, 7 देशों के 43 पर्यटक कर रहे राजस्थान का सफर
Ananya soch: Rajasthan Tourism
अनन्य सोच। Luxury Travel India: विश्वप्रसिद्ध लग्ज़री (Palace on Wheels) ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ अपने 17वें टूर के तहत गुरुवार को जयपुर पहुंची. इस शाही यात्रा में 7 देशों के 43 पर्यटक शामिल हैं, जिनमें सबसे अधिक 31 सैलानी अमेरिका से हैं. +Foreign Tourists) इनके अलावा ब्रिटेन के 4, भारत, पोलैंड और इटली के 2-2 तथा कनाडा और कोस्टारिका के 1-1 पर्यटक सफर कर रहे हैं. गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पारंपरिक राजस्थानी लोक वेशभूषा और आतिथ्य के साथ उनका स्वागत किया गया. जयपुर भ्रमण के दौरान पर्यटकों ने ऐतिहासिक किलों, महलों और स्थानीय संस्कृति का अनुभव किया. शाम को ट्रेन दुर्गापुरा स्टेशन से सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो गई.